बाल कलाकारों ने नाटक ‘होशियारी पड़ गई भारी’ का मंचन किया, नाटक देखने उमड़े दर्शक

नैनीताल l नाट्य संस्था युगमंच के 50 वर्ष होने के उपलक्ष्य में संस्था की ओर से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। गुरुवार की शाम को नगर के सीआरएसटी कालेज में निर्देशक मनोज कुमार के नेतृत्व में बाल कलाकारों द्वारा तैयार ‘होशियारी पड़ गई भारी’ नाटक का मंचन किया गया। कलाकारों ने शानदार अभिनय किया। बाल कलाकारों के नाटक को देखने के लिए बड़ी संख्या में नगर के रंग कर्मियों सहित अनेक लोग मौजूद थे नाटक को सफल बनाने में युगमंच के अध्यक्ष जहूर आलम, राजीव लोचन साह, आलोक साह, गीता साह, विनय साह, बीएस मेहता, जितेंद्र बिष्ट, निरंजन साह, त्रिभुवन फत्याल, प्रो. वीरेंद्र सिंह बिष्ट, डा. मनोज बिष्ट गुड्डू, सीएल साह, डोके शर्मा, मिथिलेश पाण्डे, राजा साह, किशन लाल, रफत आलम, इंतखाब आलम, अदिति खुराना का विशेष योगदान रहा बाल कलाकारों द्वारा पिछले एक माह से इस नाटक का प्रशिक्षण लिया जा रहा था जिसके बाद नाटक का मंचन किया गया । संचालन हेमंत बिष्ट ने किया।