मॉलरोड के समीप नैनीझील में अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी

नैनीताल। बुधवार की सुबह नगर की माल रोड के ठीक सामने, नैनीझील में एक अज्ञात युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। झील में शव दिखाई देने के बाद आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई।जानकारी के अनुसार सुबह करीब 9 बजे नाव संचालन कर रहे चालकों ने झील में एक युवक का शव उतराता हुआ देखा। इसके बाद उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही रिक्शा स्टैंड पर तैनात कांस्टेबल मनोज जोशी पुलिस टीम मौके पर पहुंचे। उन्होंने नाव चालकों की मदद से नैनीझील से शव को झील से बाहर निकालकर कब्जे में ले लिया। कोतवाल राजेंद्र रावत ने बताया कि फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। शव को मोर्चरी में रख दिया गया है। पुलिस मृतक की शिनाख्त कराने के प्रयास कर रही है तथा मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने आसपास के थानों और गुमशुदगी के मामलों का भी मिलान शुरू कर दी है ताकि मृतक की पहचान सुनिश्चित की जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान के शोध छात्र का डॉ तनय बर्मन का चयन भारत सरकार के वन एवं पर्यावरण मंत्रालय न्यू दिल्ली के एन एम एच पी एम यू में साइंटिस्फिक के कंसल्टेंट 2 पद पर चयन हुआ है

Advertisement
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad