आनंदशाला शिविर के समापन समारोह से पूर्व बच्चों ने अभ्यास किया

देहरादून। शैल कला एवं ग्रामीण विकास समिति (पंजी.1988) के तत्वावधान में आयोजित आनंदशाला शिविर (समर कैम्प 2026) के समापन समारोह से पूर्व बच्चों ने अभ्यास किया, जो कुछ बच्चों ने शिविर में सीखा, उसके बारे में अपने ग्रुप लीडर को बताया, शिविर संयोजक एवं शैल कला एवं ग्रामीण विकास समिति के संस्थापक अध्यक्ष डॉ स्वामी एस चंद्रा ने बताया कि 17 जून 2026 को 15 दिवसीय शिविर के समापन समारोह का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें बच्चें अपनी कला एवं कृतियों का प्रदर्शन करेंगे, डॉ स्वामी ने बताया कि इस समारोह में मुख्य अतिथि श्री देवेन्द्र सती जी- समाचार संपादक, दैनिक जागरण, श्री सुरेंद्र सिंह बिष्ट जी – कार्यक्रम अध्यक्ष, श्री राजेंद्र रमोला जी- शिक्षक एवं उत्तरी महानगर देहरादून के सह संघचालक आरएसएस, विशिष्ट अतिथि- श्रीमती ज्योति जौहर- आर्ट, पेंटिंग कला गुरु, श्रीमती विमला ढौडियाल – शिक्षक एवं रंगमंच/फिल्म कलाकार की उपस्थिति में सम्पन्न होगा। यूपीईएस, देवभूमि उत्तराखंड यूनिवर्सिटी, उत्तरांचल यूनिवर्सिटी के अतिरिक्त अन्य यूनिवर्सिटी से सोशल इंटर्नशिप करने वाले प्रशिक्षुओं में सर्वश्री सम्मेद जैन, जस अरोड़ा, राम्या गुप्ता, अंशिका यादव, वर्णिका पंत, मुजीब अहमद, कृष कुमार, काव्या मंडल, मंशा राय, समृद्धि, रेशम, तुषार, अखिल, पायल, आशिया आहूजा, विदुषी भारद्वाज एवं अदिति शर्मा समारोह में सहयोग कर रहे हैं।