बिठोरिया न01में उत्तराखंड ग्रामीण बैंक का वित्तीय जागरूकता कार्यक्रम


नैनीताल । उत्तराखंड ग्रामीण बैंक की बिठोरिया न0 1 शाखा की प्रबंधक आरती बलूनी द्वारा आज एक वित्तीय जन जागरूकता एवं साक्षरता कार्यक्रम का आयोजन गया। इस कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं सहित आम ग्राहकों सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित रहे। शाखा प्रबंधक द्वारा बैंक की ऋण जमा एवं बीमा योजनाओं की जानकारी देते हुए अधिक से अधिक लोगों को सरकार की सामाजिक सुरक्षा बीमा योजनाओं में आच्छादित होने हेतु अनुरोध किया गया। प्रबंधक आरती द्वारा बताया गया कि बैंक के द्वारा अटल पेंशन योजना के साथ-साथ प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना एवं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना में सभी पात्र लोगों को आच्छादित करने हेतु सघन अभियान चलाया जा रहा है, अतः समस्त पात्र व्यक्ति इसमें अपना एनरोलमेंट अवश्य करें। बैंक के वित्तीय जागरूकता सलाहकार बी डी नैनवाल द्वारा वर्तमान समय में डिजिटल बैंकिंग, मोबाइल एवं इंटरनेट बैंकिंग के बढ़ते चलन एवं इससे प्राप्त सुविधाओं के बारे में बताते हुए कहा गया की इन सेवाओं का जहां बहुत अच्छा लाभ होता है वही अपने से संबंधित गोपनीय जानकारी को साझा करने में नुकसान भी उठाना पड़ सकता है। अतः स्वयं से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी यथा ओटीपी आदि कभी भी साझा न करें। इस अवसर पर अरुण गिरी, चन्दन सिंह बिष्ट, वर्षा नयाल, अनेक ग्रामीण और ग्राहक उपस्थित रहे।