पानी की मांग को लेकर लोगों ने लगाया जाम

नैनीताल l 4 दिन से पानी नहीं आने से क्षेत्रवासियों का गुस्सा फूट पड़ा उन्होंने मल्लीताल रिक्शा स्टैंड पर 1 घंटे तक जाम लगाकर जिला प्रशासन तथा जल संस्थान विभाग से पानी उपलब्ध कराने की मांग की पालिका अध्यक्ष सचिन नेगी ने कहा कि जल संस्थान विभाग क्षेत्र वासियों को गुमराह कर रहा है उन्होंने कहा कई बार विभाग के अधिकारियों को फोन कर रहे हैं लेकिन विभाग के अधिकारियों ने अपने फोन तक बंद किए हुए हैं उन्होंने कहा जब तक पानी नहीं आता तब तक क्षेत्र में टैंकरों से पानी उपलब्ध कराया जाए पानी की मांग को लेकर क्षेत्र के लोगों ने जल संस्थान विभाग के खिलाफ नारेबाजी भी की उसके बाद मौके पर जल संस्थान के अधिकारी वह उप जिलाधिकारी राहुल शाह पुलिस क्षेत्राधिकारी निभा दीक्षित मौके पर पहुंचे l पालिका अध्यक्ष श्री नेगी ने जल संस्थान के अधिकारियों से कहा कि जब तक क्षतिगस्त पेयजल लाइनों को ठीक किया जा रहा है तब तक टैंकरों से क्षेत्रों में पानी पहुंचाया जाए l जल संस्थान के अधिकारियों ने लोगों को बताया की वह विभिन्न क्षेत्रों में टैंकरों से पानी उपलब्ध करा रहे हैं कल सुबह तक क्षतिग्रस्त लाइने ठीक होने के बाद पानी से चालू कर दिया जाएगा मौके पर होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह बिष्ट महासचिव वेद शाह संजय कुमार हारून पम्मी हर्षित भास्कर प्रवीण शर्मा सहित क्षेत्र के दर्जनों लोग क्षेत्र के मौजूद थे l












