संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रांतीय आह्वान पर आज 66 वे दिन भी निगम की इकाइयों के परिसर में विभिन्न प्रजाति के पौधों का रोपण किया गया।

Advertisement

नैनीताल। संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रांतीय आह्वान पर आज 66 वे दिन भी निगम की इकाइयों के परिसर में विभिन्न प्रजाति के पौधों का रोपण किया गया। वहीं स्वच्छता कार्यक्रम भी चलाया गया । महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुरु रानी ने कहा कि निगम के कर्मचारियों की नियमितीकरण की मांग को लेकर अनूठा पर्यावरण संरक्षण का आंदोलन चलाया जा रहा है। हालांकि कुमाऊं मंडल विकास निगम के कर्मचारियों के वेतन में ऐतिहासिक वेतन वृद्धि हुई है। लेकिन नियमितीकरण की मांग अभी पूरी नहीं हुई है।
आज उनके नेतृत्व में अल्मोड़ा में जिलाधिकारी विनीत तोमर को ।।। पौधे के साथ ज्ञापन।।। कार्यक्रम के तहत ज्ञापन दिया गया। और उनके माध्यम से परिसर में रुद्राक्ष का पौधा लगाया गया। इस अवसर पर महासंघ की उपाध्यक्ष शीला साह, योगेश गर्ब्यांल,शंकर, सुभाष कुमार, गणेश मेहरा, नरेंद्र थापा, सहित निगम कर्मी उपस्थित रहे। महासंघ के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए महासंघ के महामंत्री कंचन चंदोला उपाध्यक्ष पीतांबर दुमका उपाध्यक्ष गौतम कुमार कार्य कर रहे हैं।

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Advertisement