डीएसबी परिसर, कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल के वाणिज्य विभाग में करियर काउंसलिंग सत्र आयोजित
नैनीताल। डीएसबी परिसर, कुमाऊं विश्वविद्यालय, नैनीताल के वाणिज्य विभाग द्वारा आज करियर काउंसलिंग पर एक विशेष सत्र का आयोजन किया गया।सत्र में मुख्य वक्ता के रूप में टाइम हल्द्वानी के सेंट्रल डायरेक्टर अंकुर महाजन और मार्केटिंग मैनेजर श्रीमती प्रिया महाजन उपस्थित रहीं।अपने संबोधन में अंकुर महाजन ने बी.कॉम, एम.कॉम और बी.कॉम ऑनर्स के छात्रों को एमबीए, बैंकिंग, बीमा, क्लैट और अन्य सरकारी क्षेत्रों में करियर की संभावनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला।इस सत्र में बी.कॉम, एम.कॉम और बी.कॉम ऑनर्स के 187 से अधिक छात्रों ने उत्साह के साथ भाग लिया और पूरे सत्र के दौरान सभी छात्र अत्यंत ध्यानपूर्वक बने रहे।इस अवसर पर विभागाध्यक्ष एवं डीन डॉ. विजय कुमार, इवेंट को ऑर्डिनेटर डॉ. ममता जोशी लोहुमी, डॉ. निधि वर्मा साह,डॉ. रितिशा शर्मा ,डॉ. विनोद जोशी, डॉ. टी.पी. चंद्रा, डॉ. पूजा जोशी,डॉ. ताबिश,डॉ. मेराज, डॉ. पंकज भट्ट,डॉ. आयुषी टम्टा, सुश्री अमनदीप कौर हिमांशु बिष्ट, घनश्याम पालीवाल और बिशन उपस्थित रहे।













