उत्तराखंड क्रांति दल अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष राज्य निर्माण सेनानी दिनेश गुरुरानी द्वारा राज्य में चलाया जा रहा अनूठा पौधारोपण अभियान आज 827वे दिन भी जारी रहा।

नैनीताल । उत्तराखंड क्रांति दल अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष राज्य निर्माण सेनानी दिनेश गुरुरानी द्वारा राज्य में चलाया जा रहा अनूठा पौधारोपण अभियान आज 827वे दिन भी जारी रहा।
पौधारोपण अभियान के 827वे दिन डीडीहाट के गरखा में चल रहे स्वर्गीय मनमोहन सिंह कन्याल मेमोरियल वॉलीबॉल टूर्नामेंट में सेमीफाइनल मैच में खेल रही दोनों टीमों को पौधारोपण अभियान से जोड़ते हुए पौधारोपण किया। हिमालय बचाओ अभियान के तहत खिलाड़ियों व दर्शकों को शपथ दिलाई।
दिनेश गुरु रानी ने कहा कि खेल के साथ-साथ पौधा रोपण करना व उनका संरक्षण करना भी जरूरी है।
कार्यक्रम में देवराज कन्याल, मनोहर कन्याल, अर्जुन कन्याल,सुनील शाह ,दीपचंद्र जोशी, धीरज पानू, दिव्यांशु बिष्ट, हरिमोहन कन्याल, बलवंत सिंह उपस्थित रहे
दिनेश गुरु रानी ने कहा कि उनका पौधारोपण अभियान जारी रहेगा।











