उत्तराखंड क्रांति दल ब्लॉक कनालीछीना की बैठक वरिष्ठ आंदोलनकारी गोविंद लाल शाह की अध्यक्षता में व हेमेंद्र बिष्ट के संचालन में संपन्न हुई

नैनीताल । उत्तराखंड क्रांति दल ब्लॉक कनालीछीना की बैठक वरिष्ठ आंदोलनकारी गोविंद लाल शाह की अध्यक्षता में व हेमेंद्र बिष्ट के संचालन में संपन्न हुई।
बैठक होने से पूर्व उत्तराखंड क्रांति दल के डीडीहाट से संभावित प्रत्याशी राज्य आंदोलनकारी दिनेश गुरु रानी के चलाए जा रहे पौधारोपण अभियान के 829 वे दिन छुरमल मंदिर परिसर में पौधारोपण किया गया ।दिनेश गुरु रानी ने कहा कि उत्तराखंड क्रांति दल के मजबूत स्तंभ रहे कनालीछीना विकासखंड में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया की एक माह तक वरिष्ठ उत्तराखंड क्रांति दल के नेता हेमेंद्र बिष्ट को कार्यवाहक अध्यक्ष के रूप में यह जिम्मेदारी दी गई कि वह कार्यकारिणी के विस्तार के साथ संगठन को मजबूत करेंगे ।
बैठक में विभिन्न क्षेत्रों से आए पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने अपने विचार रखें ।
दिनेश गुरु रानी ने कहा कि इस बैठक में सैकड़ो कार्यकर्ता पहुंचे उन्होंने कहा कि जनता इस बार उत्तराखंड क्रांति दल की सरकार बनाने का मन बना चुकी है ।
बैठक में वरिष्ठ नेता राजेश मेहता ,दीवान सिंह मेहता कृपालु मेहरा ,ओम प्रकाश गोस्वामी ,सुरेंद्र गुरग ,भगवान सिंह बिष्ट, हरीश जोशी, पुष्कर सिंह चौहान, शेर सिंह शाही , मोहित भट्ट,दिव्यांशु मिश्रा,प्रकाश पंत, महिमन कन्याल ,ललित पंत ,नवीन डिगारी, सहित उत्तराखंड क्रांति दल के कार्यकर्ता मौजूद रहे
दिनेश गुरु रानी ने कहा कि सीख रही मूनाकोट विकासखंड की कार्यकारिणी का भी गठन किया जाएगा।











