कुमाऊं विश्वविधालय शिक्षक संघ कूटा के शिष्ट मंडल ने कुलपति प्रॉफ सतपाल सिंह बिष्ट से मुलाकात की

नैनीताल । कुमाऊं विश्वविधालय शिक्षक संघ कूटा के शिष्ट मंडल ने आज कुलपति प्रॉफ सतपाल सिंह बिष्ट से मुलाकात की तथा उन्हें शॉल उड़ाकर ,प्रतीक चिन्ह के साथ जिनको बिलोबा का पौधा भेट कर सम्मानित किया । कूटा शिष्ट मंडल ने कुलपति जी से आग्रह किया कि जिनके प्रमोशन ड्यू है उन्हें शीघ्र कराया जाय ,10 वर्ष के सेवा कर चुके प्रोफेसर को 15 स्केल प्रदान किया जाय तो सभी केंद्रीय विश्वविद्यालय में दिया जा चुका है तथा लखनऊ विश्वविद्यालय में भी दिया जा चुका है , एरियर का भुगतान शीघ्र किया जाय , प्रमोशन हेतु यू जी सी के नियमों को ही माना जाय तथा इसके संशोधनों को वापस लिया जाय तथा जिनकी सेवा के दौरान पी एच डी उन्हें वेतन वृद्धि का लाभ दिया जाय । शिष्ट मंडल में प्रॉफ ललित तिवारी ,डॉ विजय कुमार , डॉ सोहेल जावेद , डॉ शिवांगी आदि शामिल रहे ।
Advertisement
ADVERTISEMENTS













