पौधारोपण अभियान आज 825वे दिन भी जारी रहा

नैनीताल। उत्तराखंड क्रांति दल अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष राज्य निर्माण सेनानी दिनेश गुरुरानी द्वारा राज्य में चलाया जा रहा। अनूठा पौधारोपण अभियान आज 825वे दिन भी जारी रहा।पौधारोपण अभियान के 825वे दिन डीडीहाट बंदरलीमा खिरचना दुर्गा मंदिर परिसर में मंदिर के प्रमुख पुजारी चंचल सिंह खोलिया के नेतृत्व में पौधारोपण किया गया।चंचल सिंह खोलिया ने कहा कि पौधारोपण अभियान से जुड़ते हुए उनके द्वारा लगाए गए पौधों की देखरेख के साथ अन्य को भी प्रेरित किया जा रहा है। दिनेश गुरुरानी ने कहा कि उनका पौधारोपण अभियान जारी रहेगा।पौधा रोपण कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ता दीपचंद्र जोशी, धीरज पानू सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
Advertisement
ADVERTISEMENTS













