उत्तराखंड क्रांति दल अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष राज्य निर्माण सेनानी दिनेश गुरुरानी द्वारा राज्य में चलाया जा रहा अनूठा पौधारोपण अभियान 828वे दिन भी जारी रहा

Nainital । उत्तराखंड क्रांति दल अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष राज्य निर्माण सेनानी दिनेश गुरुरानी द्वारा राज्य में चलाया जा रहा अनूठा पौधारोपण अभियान आज 828वे दिन भी जारी रहा।
पौधारोपण अभियान के 828वे दिन पौधारोपण अभियान को जन्मदिन से जोड़ते हुए लीलावती गुरुरानी ने अपने 83 वें जन्मदिन पर डीडीहाट के नारायण नगर स्थित नारायण स्वामी आश्रम परिसर में पौधारोपण किया।
लीलावती गुरु रानी ने कहा कि वह अपने हर जन्मदिन पर अपने पुत्र दिनेश गुरु रानी के साथ पौधारोपण करते आई हैं। और अन्य को भी प्रेरित करती हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें गर्व है कि उनका पुत्र पर्यावरण संरक्षण के लिए कार्य कर रहा है।
आश्रम के व्यवस्थापक दीप चंद्र पांडे ने कहा कि इस उम्र में भी परिसर में आकर अपने जन्मदिन पर पौधारोपण करना सराहनीय है।
दिनेश गुरुरानी ने कहा कि उन्हें अपनी माता जी के जन्मदिन पर पौधारोपण करने से आशीर्वाद के साथ सकारात्मक ऊर्जा का संचार हुआ ।उन्होंने कहा कि उनका अभियान जारी रहेगा।