मिशन 2027 की तैयारियों में जुटी भाजपा: नैनीताल विधानसभा के पाँचों मंडलों की संगठनात्मक बैठक में बूथ सशक्तीकरण पर जोर

नैनीताल। आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों को गति देने, संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूत बनाने तथा बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी की नैनीताल विधानसभा के पाँचों मंडलों की महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक गुरुवार को नैनीताल क्लब में आयोजित की गई। बैठक में नैनीताल नगर, नैनीताल ग्रामीण, भवाली, बेतालघाट एवं गरमपानी मंडल के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की। बैठक में संगठन के विस्तार, बूथ सशक्तीकरण, आपसी समन्वय और आगामी चुनावों की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।बैठक में नैनीताल विधानसभा के नवनियुक्त प्रभारी रवि मोहन अग्रवाल का प्रथम आगमन एवं परिचयात्मक बैठक विशेष रूप से महत्वपूर्ण रहा। विधानसभा विस्तारक करन पाठक भी उपस्थित रहे। दोनों का कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। बैठक की अध्यक्षता भाजपा नैनीताल नगर मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की ने की। विधानसभा प्रभारी रवि मोहन अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि संगठन की मजबूती का आधार सक्रिय बूथ, समर्पित कार्यकर्ता और जनता के साथ निरंतर संपर्क है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से अपने-अपने क्षेत्रों में संगठनात्मक जिम्मेदारियों का प्रभावी ढंग से निर्वहन करने, बूथ स्तर पर नियमित गतिविधियां संचालित करने तथा आपसी समन्वय के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।उन्होंने वर्ष 2017 एवं 2022 के विधानसभा चुनावों में भाजपा को मिली सफलता का उल्लेख करते हुए कार्यकर्ताओं से उसी उत्साह, परिश्रम और एकजुटता के साथ आगामी चुनावों की तैयारियों में जुटने की बात कही। बैठक में बूथ सशक्तीकरण अभियान को प्रभावी बनाने, शक्ति केंद्रों की सक्रियता बढ़ाने, कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करने तथा संगठन की योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचाने पर जोर दिया गया।विधानसभा विस्तारक करन पाठक ने भी संगठनात्मक गतिविधियों और बूथ स्तर पर जिम्मेदारियों के बेहतर निर्वहन के महत्व पर मार्गदर्शन दिया।भाजपा जिला उपाध्यक्ष दयाकिशन पोखरिया ने संगठनात्मक समन्वय, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका और बूथ प्रबंधन को मजबूत बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि संगठन के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर तालमेल से ही संगठनात्मक गतिविधियों को प्रभावी रूप से आगे बढ़ाया जा सकता है।बैठक की अध्यक्षता करते हुए मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की ने कार्यकर्ताओं से संगठन के निर्धारित कार्यक्रमों को प्राथमिकता देने, बूथ स्तर पर संपर्क बनाए रखने तथा अपने-अपने क्षेत्रों में पूरी सक्रियता के साथ कार्य करने का आह्वान किया। बैठक में नैनीताल विधानसभा के पाँचों मंडलों के अध्यक्षों ने सहभागिता की। इनमें नैनीताल नगर मंडल नितिन कार्की, नैनीताल ग्रामीण मंडल सुरेश उप्रेती,भवाली मंडल हिमांशु बिष्ट, बेतालघाट मंडल प्रताप बोरा तथा गरमपानी मंडल नीरज बिष्ट शामिल रहे।इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता एवं सांसद प्रतिनिधि गोपाल रावत, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता अरविंद पड़ियार , जिला उपाध्यक्ष प्रगति जैन , गरमपानी मंडल प्रभारी, पूर्व जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा जीवंती भट्ट, प्रकाश आर्य, विधानसभा सोशल मीडिया संयोजक भारत सिंह मेहरा, मंडल आईटी संयोजक कमल जोशी, बेतालघाट मंडल सोशल मीडिया संयोजक दीप रेखाड़ी, हेम आर्या, भुवन आर्या , कमला आर्या, जिला पंचायत सदस्य यशपाल आर्या तथा खेल प्रकोष्ठ संयोजक शैलेंद्र बरगली सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।विभिन्न मोर्चों एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों ने लिया भागबैठक में महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष अमिता साह , किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष मयंक पंत , अनुसूचित मोर्चा मंडल अध्यक्ष हेमंत बेदी, ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष रोहित बहादुर थापा, किसान मोर्चा मंडल महामंत्री गोविंद मेहरा तथा अनुसूचित मोर्चा मंडल महामंत्री गौरव हार्पर सहित विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारियों ने सहभागिता की।इसके अतिरिक्त आनंद बिष्ट, मनोज साह जगाती, सभासद पूरन बिष्ट, गजाला कमाल, ललिता दफौटी , दीपिका बनवाल , मनोज पवार, मंडल उपाध्यक्ष विक्रम राठौर, ज्योति ढोंडियाल , कविता गंगोला, सुमन माहुरी, मंडल मंत्री विकास जोशी, शुभम कुमार, ललित सिंह बिष्ट, विजय कुमार, कृष्ण कुमार शर्मा, संतोष कुमार तथा आयुष भंडारी सहित अन्य पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं देवतुल्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।संगठनात्मक मजबूती के संकल्प के साथ बैठक संपन्नबैठक में बूथों की सक्रियता बढ़ाने, शक्ति केंद्रों के माध्यम से संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने, कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने और आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों को समयबद्ध ढंग से आगे बढ़ाने पर जोर दिया गया। सभी कार्यकर्ताओं से संगठन की जिम्मेदारियों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने तथा जनसंपर्क एवं बूथ प्रबंधन को प्राथमिकता देने का आह्वान किया गया।बैठक का मुख्य संदेश यही रहा कि मजबूत संगठन, सक्रिय बूथ और कार्यकर्ताओं की एकजुट भागीदारी के माध्यम से नैनीताल विधानसभा में संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाया जाए तथा आगामी चुनावों के लिए व्यवस्थित तैयारी की जाए।

यह भी पढ़ें 👉  मंत्री कैड़ा ने किया कुलोरी से पोखरी - नौगुनिया मोटर मार्ग पर 3करोड़ 84 लागत से होने वाले डामरीकरण व सुधारीकरण कार्य का शुभारम्भ

Advertisement
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad