पौधारोपण अभियान आज 828वे दिन भी जारी रहा

नैनीताल। उत्तराखंड क्रांति दल अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष राज्य निर्माण सेनानी दिनेश गुरुरानी द्वारा राज्य में चलाया जा रहा अनूठा पौधारोपण अभियान आज 828वे दिन भी जारी रहा।पौधारोपण अभियान के 828वे दिन विवाह समारोह को पौधारोपण अभियान से जोड़ते हुए डीडीहाट में शिक्षा विभाग में कार्यरत महिमन सिंह खडायत के पुत्र गौरव व मीनाक्षी ने परिणय सूत्र में बधने के बाद एक पौधा धरती मां के नाम के तहत पौधारोपण किया। गौरव व मीनाक्षी ने कहा कि वह अपनी हर सालगिरह पर पौधा रोपण करेंगे व अन्य को भी प्रेरित करेंगे। महिमन सिंह खडायत व प्रेमा खडायत ने कहा कि वह इस पौधे की देखभाल परिवार के सदस्य के रूप में पुत्र व पुत्रवधू समझ कर करेंगे।दिनेश गुरुरानी ने कहा कि उनका पौधारोपण अभियान जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  दुर्गा पूजा महोत्सव के तहत महिलाओं ने किया सुंदरकांड पाठ

Advertisement
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad