नवमी पर मंदिर परिसर में हवन यज्ञ का आयोजन

नैनीताल। सर्वजनिन दुर्गा पूजा कमेटी का 70 वे दुर्गा पूजा महोत्सव जारी है। मंदिर में सुबह से विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए। नयना देवी मंदिर में सोमवार को हवन यज्ञ, कन्या पूजन के बाद भंडारा किया गया। जिसमें सैकड़ो लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। यहां पहुंचे सैलानियों ने भी प्रसाद ग्रहण किया।मुख्य पुजारी सुभ चक्रवती के नेतृत्व में महानवमी पूजन किया गया। हवन यज्ञ में यजमान के रूप महासचिव उमेश मिश्रा, कोषाध्यक्ष राकेश कुमार , शिवराज नेगी, दिनेश गुरुरानी, यश शर्मा,दिनेश भट्ट मौजूद रहे, जिसके बाद मंदिर गेट में भंडारे का आयोजन किया गया।सर्वजनिन दुर्गा पूजा कमेटी की ओर से आयोजित 70वें दुर्गा पूजा महोत्सव के डोले को लेकर समिति की ओर से भव्य तैयारी की जा रही है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष त्रिभुवन फ़र्त्याल ने बताया कि कल सुबह माँ का भव्य डोला मंदिर प्रांगण से निकल कर पूरे शहर में घूमेगा। इस दौरान नैना देवी मंदिर प्रांगण के बाहर से भव्य पुष्प वर्षा की जाएगी।इस दौरान भास्कर बिष्ट, शिवराज नेगी ,पार्वती ,लीला ,चम्पा जोशी, माया रावत, विमला कफलतिया ,लता जोशी, हेमा तिवाड़ी मौजूद रहे।













