राज्यसभा सांसद बनने के बाद पहली बार नैनीताल पहुंचे दिनेश आर्य, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
नैनीताल। राज्यसभा सांसद दिनेश आर्य नैनीताल पहुंचे, जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान दिनेश आर्य ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने एक सामान्य कार्यकर्ता को देश की सर्वोच्च विधायी संस्था राज्यसभा तक पहुंचाने का अवसर दिया है। दिनेश आर्य ने कहा देव भूमि उत्तराखंड के लोगों के मन में भाजपा और भाजपा के मन में भूमि उत्तराखंड बसता है।पिछले पाँच चुनाव में उत्तराखंड में भाजपा चुनाव जीतती आई है और आने वाले 2027 में भी भाजपा की जीत होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन में उत्तराखंड है। मुख्यमंत्री पुस्कर सिंह धामी प्रदेश के हर विधानसभा हर शहर के लोगों के बीच पहुंचकर संवाद कर रहे हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि पार्टी को इसका लाभ आगामी विधानसभा चुनाव में मिलेगा। इससे पहले श्री आर्य के यहां पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने बैंड बाजे के साथ उनका स्वागत किया। नैनीताल क्लब के सभागार में आयोजित एक कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका फूल मालाओं से खुलकर स्वागत किया। इस मौके पर विधायक सरिता आर्या, जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की, विवेक राठौर, भारत महराज अरविंद पडियार, मीनू बुधलाकोटी, संतोष कुमार, आनंद बिष्ट, रोहित भाटिया, मोहित लाल शाह, सहित अनेक कार्यकर्ता शामिल थे।













