पौधारोपण अभियान आज 826वे दिन भी जारी रहा

नैनीताल। उत्तराखंड क्रांति दल अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष राज्य निर्माण सेनानी दिनेश गुरुरानी द्वारा राज्य में चलाया जा रहा अनूठा पौधारोपण अभियान आज 826वे दिन भी जारी रहा।
पौधारोपण अभियान के 826वे दिन ।।।पौधारोपण के साथ जन संपर्क।।। कार्यक्रम के तहत पवित्र रामनवमी के अवसर पर डीडीहाट के घिमाली दूंगेती स्थित भगवान छुरमल देव मंदिर परिसर में नौ कन्याओं व एक भैरव के रूप में बालक के साथ कन्या पूजन के तहत पौधारोपण किया गया।इस कार्यक्रम की सभी ने सराहना की।
दिनेश गुरु रानी ने कहा कि जहां लोग रामनवमी के अवसर पर कन्या का पूजन करते हैं वहीं कन्या के पूजन के साथ उनके माध्यम से पौधारोपण करने में एक सकारात्मक ऊर्जा का संचार हुआ।
कार्यक्रम में उत्तराखंड क्रांति दल के पक्ष में व्यापक जनसंपर्क किया गया।
कार्यक्रम में ग्राम प्रधान पीसी जोशी ग्राम प्रधान ढूगेती लोकेश खोलिया,ललित सिंह खोलिया, हीरा सिंह खोलिया, प्रकाश पाटनी, इंद्र सिंह खोलिया, धीरज पानू, दिव्यांशु बिष्ट सहित ग्रामीण जनता उपस्थित रही।
दिनेश गुरुरानी ने कहा कि उनका पौधारोपण अभियान जारी रहेगा।

Advertisement
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  सीएचसी गरमपानी का सीएमओ डॉ. रश्मि पंत ने किया निरीक्षण, जल्द होगी आयुष्मान मित्र की नियुक्ति
Ad Ad Ad