विभिन्न सामाजिक मुद्दों को लेकर 16 दिसंबर को कई संगठन एकजुट होकर सरकार के खिलाफ करेंगे प्रदर्शन

नैनीताल। विभिन्न मुद्दों को लेकर 16 दिसंबर को कई संगठन आपस में एकजुट होकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे। इसमें
दलित उपपा नेता जगदीश हत्याकांड पर सरकार की संवेदनहीनता, बेरुखी, अंकिता भंडारी हत्याकांड में प्रभावशाली लोगों, वीआईपी का नाम उजागर न करने, उत्तराखंड की अस्मिता से जुड़े हेलंग मामले में घसियारी महिलाओं के साथ आइटीबीपी पुलिस प्रशासन द्वारा बदसलूकी करने, मुख्यमंत्री की घोषणा के बावजूद जांच ना होने समेत प्रदेश में लगातार बिगड़ती कानून व्यवस्था आदि जनसमस्याओं को लेकर 16 दिसंबर को तमाम तमाम राजनैतिक-सामाजिक, छात्र एवं विभिन्न जन संगठनों के द्वारा “नैनीताल चलो” का आह्वान किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  ऑल सेंट्स कॉलेज में 18वीं एक्वेटिक मीट सम्पन्न, नन्ही रूही कसाना ने बनाया नया रिकॉर्ड

प्रभात ध्यानी राज्य आंदोलनकारी, प्रधान महासचिव उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी ने इस प्रदर्शन में ज्यादा से ज्यादा भागीदारी करने की अपील की है। बताया कि 16 दिसंबर को गांधी की मूर्ति के पास, तल्लीताल बस स्टेशन से सुबह 11 बजे से प्रदर्शन किया जाएगा। इसमें उत्तराखंड महिला मंच, उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी, इन्कलाबी मजदूर केंद्र, समाजवादी लोकमंच , प्रगतिशील महिला एकता केंद्र , महिला एकता मंच, उत्तराखंड छात्र संगठन,पछास, क्रान्तिकारी लोक अधिकार संगठन ,उत्तराखंड वन पंचायत संघर्ष मोर्चा, हेलंग एक जुटता मंच, लोकवाहिनी संगठन इस प्रदर्शन में शामिल होंगे। इस प्रदर्शन के लिए उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के महासचिव प्रभात ध्यानी ने स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ नैनीताल के विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों से मुलाकात कर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।