भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय अंतर्गत कार्यरत केंद्रीय संचार ब्यूरो नैनीताल द्वारा मंगलवार को भवाली ग्राम में “विश्व जनसंख्या दिवस” पर एक विशेष जन जागरुकता का कार्यक्रम आयोजित किया

नैनीताल l भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय अंतर्गत कार्यरत केंद्रीय संचार ब्यूरो नैनीताल द्वारा मंगलवार को भवाली ग्राम में “विश्व जनसंख्या दिवस” पर एक विशेष जन जागरुकता का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस विषय पर बोलते हुए डॉक्टर हिमानी पांडे ने मौजूद जनसभा को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी, और उनसे लाभान्वित होने की अपील की।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर ग्राम प्रधान श्रीमती ज्योति बिष्ट ,विशिष्ट अतिथि के तौर पर ग्राम पंचायत अधिकारी श्रीमती वंदना भट्ट, ग्राम विकास अधिकारी श्री दीपेंद्र शर्मा तथा मुख्य वक्ता के रूप में डॉक्टर हिमानी पांडे उपस्थित रही ।
कार्यक्रम के दौरान विभागीय कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में विभाग द्वारा प्रश्नोत्तरी का कार्यक्रम भी किया गया जिसने विजय प्रतिभागियों को विभाग द्वारा पुरस्कृत भी किया गया ।
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों को विभाग द्वारा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
–
नैनीताल












