16 से 23 सितंबर तक होगा मां नंदा देवी महोत्सव श्री राम सेवक सभा

नैनीताल । नगर की धार्मिक संस्था श्री राम सेवक सभा के पदाधिकारी ने श्री राम सेवक सभा भवन में मां नंदा सुनंदा महोत्सव की सफलता को लेकर पत्रकारों से वार्ता की सभा के अध्यक्ष मनोज शाह वह जगदीश बवाड़ी ने कहा कि महोत्सव की तैयारी पुरी की जा चुकी है उन्होंने बताया कि इस वर्ष महानंदा देवी महोत्सव का उद्घाटन 16 सितंबर को अपराह्न 2:00 बजे श्री राम सेवक सभा के प्रांगण में किया । महोत्सव का समापन 23 सितंबर को मां नंदा सुनंदा की शोभायात्रा पूरे नगर में निकालने के साथ ही होगा । इसके अलावा मौसम के दौरान रोजाना शाम को पंचायती देवी पूजन देवी भोग के कार्यक्रम होंगे साथी इस वर्ष दीपदान मुख्य आकर्षण रहेगा स्थानीय महिलाओं द्वारा उद्घाटन मौके पर झोडा चाचरी कार्यक्रम किया जाएगा साथी स्थानीय कलाकारों द्वारा शाम के समय नगर के दो स्थानों में सांस्कृतिक कार्यक्रम किए जाएंगे । उन्होंने बताया महोत्सव के दौरान नगर में आधा दर्जन से अधिक चोलिया टीम में नगर के विभिन्न स्थान पर जाकर महोत्सव का प्रचार प्रसार करेंगे उन्होंने बताया महोत्सव के लिए पूरे नगर को बिजली मालाओं से सजाया जा रहा है उन्होंने बताया शोभायात्रा के दौरान संस्कृति विभाग द्वारा टीम में भी भेजी जा रही हैं । उन्होंने बताया महोत्सव का उद्घाटन विधायक सरिता आर्या सहित जिला प्रशासन के अधिकारियों द्वारा किया जाएगा । 16 सितंबर से 22 सितंबर तक महोत्सव के दौरान रोजाना मंदिर परिसर में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए जाएंगे श्री राम सेवक सभा के पदाधिकारी पिछले एक माह से महोत्सव की सफलता में जुटे हुए हैं । महोत्सव को सफल बनाने के लिए नगर के सभी लोगों का सहयोग मिल रहा है । इसके अलावा फ्लैट मैदान में महोत्सव के लिए दुकान वह झूले लगाई जा रहे हैं जगह-जगह पर तोरण द्वार भी बनाए जा रहे हैं । इस मौके पर विमल चौधरी , पूर्व पालिकाध्यक्ष मुकेश जोशी भीम सिंह कार्की भुवन बिष्ट, आदि मौजूद थे।

यह भी पढ़ें 👉  श्री राम सेवक सभा भवन में रविवार को श्री नन्दा देवी महोत्सव में युवाओं के सकारात्मक सहयोग एवं कार्यों के संदर्भ में बैठक हुई

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad