गृह मंत्री अमित शाह ने किया दो दिवसीय छठे राजभाषा सम्मेलन का शुभारंभ

नैनीताल । मुंबई। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में दो दिवसीय छठे राजभाषा सम्मेलन का शुभारंभ हो गया है। सम्मेलन में देशभर से 5000 से अधिक प्रतिनिधियों ने शिरकत की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रहे।

यह भी पढ़ें 👉  न्यूनतम वेतन, पेंशन और नियमितीकरण की मांग को लेकर आशाओं का प्रदर्शन

सम्मेलन में राजभाषा हिंदी के प्रचार-प्रसार और इसके विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों और संस्थाओं को सम्मानित किया जाएगा। दो दिन तक चलने वाले इस सम्मेलन में हिंदी के प्रयोग को बढ़ावा देने, सरकारी कामकाज में हिंदी के सरलीकरण और नई तकनीक के साथ हिंदी को जोड़ने जैसे विषयों पर चर्चा होगी। कार्यक्रम में उत्तराखंड के वरिष्ठ पत्रकार गिरीश रंजन तिवारी को भी किया जाएगा सम्मानित।