भीमताल में मोटर साइकिल सवार ने पर्यटक को टक्कर मारी

नैनीताल l भीमताल में मोटर साइकिल सवार ने पर्यटक को टक्कर मारी जिससे वह झील में गिर गया। पर्यटक को बमुश्किल बोट से बचाया गया। पुलिस ने टक्कर मारने वाले युवक को पकड़ लिया। भीमताल के तल्लीताल क्षेत्र में बुलंदशहर से आए स्कूली पर्यटकों का एक दल घूम रहा था। भीमताल डैम के समीप घूम रहे दल के शिक्षक को तेज रफ्तार आई एक बाइक ने जोरदार टकर मार दी l जिससे वो सीधे गहरी झील में जा गिरे। हादसा होते ही वहां मौजूद स्थानीय लोगों ने एक बोट चालक व उसके साथी को मौके पर पहुंचने को कहा और रैस्क्यू कार्य शुरू हो गया। पर्यटक यू.पी.के बुलंदशहर से एक स्कूल दल के साथ भीमताल घूमने आए थे। भीमताल झील की डाँठ में टीचर और बच्चे झील किनारे फोटोग्राफी कर रहे थे। अचानक बाइक से लगी टक्कर से शिक्षक अपना संतुलन खो बैठा और सीधे झील में गिर गया जिन्हें स्थानीय लोगों ने सकुशल बाहर निकल लिया। सूचना के बाद मौके पर आई पुलिस ने स्थानीय युवक को पकड़ लिया और थाने ले गई। बुलंदशहर के पर्यटकों ने स्थानीय बाइक सवार युवक पर लापरवाही से बाइक चलाते हुए कई लोगों को टक्कर मारने के गंभीर आरोप लगाए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  नेपाल के रसुवा क्षेत्र में भोटेकोशी एवं त्रिशुली नदी में अचानक आई त्वरित बाढ़ से जन-धन की क्षति के दृष्टिगत जिलाधिकारी/अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी ललित मोहन रयाल ने जनपद के प्रभावित नागरिकों की सहायता हेतु आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad