लोअर मॉल रोड समेत 13 मुद्दों पर कमिश्नर ने डीएम को दिए कार्रवाई के निर्देश

नैनीताल। लोअर मॉल रोड के पुनर्निर्माण में देरी समेत नैनीताल की प्रमुख जनसमस्याओं को लेकर माँ नयना देवी नैनीताल व्यापार मंडल की ओर से उठाए गए 13 बिंदुओं पर कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने जिलाधिकारी को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
व्यापार मंडल के संस्थापक अध्यक्ष पुनीत टंडन ने 19 अगस्त को पांच दिवसीय धरना स्थगित करते समय जिलाधिकारी और आयुक्त को पत्र भेजकर विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग की थी। इसके जवाब में आयुक्त की ओर से जिलाधिकारी को निर्देश जारी किए गए हैं। व्यापार मंडल के सह मीडिया प्रभारी सिद्धार्थ छेत्री ने बताया कि पत्र में लोअर मॉल रोड पर बीते 10 वर्षों में हुए खर्च, पिछले एक वर्ष के व्यय का पूरा विवरण, अपर मॉल रोड की दरारों के कारण और स्थायी समाधान की कार्ययोजना मांगी गई है। इसके अलावा लोअर मॉल रोड के सुचारू होने तक नो हॉन्किंग जोन स्थगित रखने, फ्लैट्स मैदान में पार्क और बाउंड्रीवाल निर्माण की वैधता, झील में जा रहे सीवर के पानी, मेट्रोपोल पार्किंग के निर्माण और अन्य विकास कार्यों की समयसीमा की जानकारी मांगी गई है। छेत्री ने कहा कि संतोषजनक कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन दोबारा शुरू किया जाएगा। बताया कि बोट हाउस क्लब के सामने बने कंक्रीट पार्क का मामला भी हाईकोर्ट ले जाने की तैयारी है।

यह भी पढ़ें 👉  पर्यटक आवास गृह लोहाघाट में कुमाऊं मंडल विकास निगम के 50वें स्थापना दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित हुए

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad