8 से 15 सितंबर तक होगा मां नंदा देवी महोत्सव, सभी तैयारियां पुरी हुई

Advertisement

नैनीताल। इस वर्ष नंदा देवी महोत्सव 8 से 15 सितंबर तक आयोजित किया जाएगा। शुक्रवार को श्री राम सेवक सभा के सभागार में सभा के अध्यक्ष मनोज शाह व महासचिव जगदीश बवाड़ी ने बताया कि इस वर्ष महोत्सव का उद्घाटन श्री राम सेवक सभा प्रांगण में दोपहर 2:00 बजे होगा। उद्घाटन मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जाएंगे । महोत्सव का सीधा प्रसारण भी किया जाएगा l महोत्सव के उद्घाटन के बाद कदली वृक्ष लेने के लिए टीम यहां से निकटवर्ती रौखड़ के लिए जाएगी। उन्होंने बताया 9 सितंबर को कदली वृक्षों को यहां लाया जाएगा। सबसे पहले यहां पहुंचने पर सुखताल तथा उसके बाद तल्लीताल वैष्णो देवी मंदिर में पूजा की जाएगी। उसके बाद वृक्षों को नगर भ्रमण कराया जाएगा। देर शाम को वृक्षों को नयना देवी मंदिर में ले जाया जाएगा। जहां पर कदली वृक्षों की पूजा की जाएगी। 10 सितंबर को मूर्ति निर्माण शुरू किया जाएगा। जबकि 11 सितंबर को सुबह ब्रह्म मुहूर्त में प्राण प्रतिष्ठा एवं पूजन किया जाएगा। इसके बाद शाम 6:30 बजे एवं प्रसाद वितरण तथा 9:00 बजे देवी पूजन व रात्रि 12:00 बजे देवी भोग का आयोजन किया जाएगा। 12 सितंबर को प्रातः 6:00 बजे देवी पूजन, श्री दुर्गा सप्तशती पाठ एवं हवन कन्या पूजन तथा उसके बाद डीएसए मैदान में महा भंडारा आयोजित किया जाएगा। शाम को पंचायती एवं प्रसाद वितरण देवी पूजन व रात्रि 12:00 बजे देवी भोक आयोजन किया जाएगा। 13 सितंबर को सुबह देवी पूजन दोपहर 2:00 बजे से श्री नंदा चालीसा व भजन कीर्तन किए जाएंगे। शाम को पंच आरती एवं प्रसाद वितरण तथा 7:00 बजे नैनी झील में दीपदान का आयोजन किया जाएगा। 9:00 बजे देवी पूजन तथा 12:00 बजे रात्रि देवी भोग आयोजित किया जाएगा। इसी तरह 14 सितंबर को सुबह देवी पूजन का आयोजन किया जाएगा शाम 6:30 बजे पांच आरती व 9:00 बजे देवी पूजन ताजा रात्रि 12:00 बजे देवी भोग आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 15 सितंबर को सुबह 6:00 बजे देवी पूजन के बाद 12:00 बजे देवी भोग तथा उसके बाद 12:30 बजे से महानंदा सुनंदा की शोभायात्रा मां नयना देवी मंदिर से नगर भ्रमण हेतु निकली जायेगी। देर शाम ठंडी सड़क स्थित गोलजू मंदिर के समीप मां नन्दा सुनंदा की मूर्तियों को नैनी झील में विसर्जन किया जाएगा। सभा के पदाधिराकियो द्वारा पिछले काफी लंबे समय से महोत्सव की तैयारियाँ की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि माँ नन्दा सुन्दा का कैलेंडर पिछले वर्ष की भाँति इस वर्ष भी हर घर में बाँटा गया है। इसके अलावा उत्घाटन के मौके पर कई अतिथियों आमंत्रित किया गया है। उत्घाटन मौके पर छोलिया कलाकारों द्ववारा नगर के विभिन्न क्षेत्रों में महोत्सव का प्रचार किया गया है । जिसके लिये छोलिया दलों को भी बुलाया गया है। महोत्सव के दौरान रोजाना सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे l अवसर पर विमल चौधरी, पूर्व अध्यक्ष मुकेश जोशी मंटू, देवेंद्र लाल शाह, मोहित लाल शाह, अशोक शाह, राजू बिष्ट, भुवन बिष्ट, डॉ ललित तिवारी गोधन सिंह त्रिभुवन मौजूद थे।

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Advertisement