नैनीताल के बिड़ला क्षेत्र से एक दर्जन से ज्यादा लंगूर पिंजरे में कैद


नैनीताल। नैनीताल में लंगूर व बंदरों के बढ़ते आतंक को रोकने के लिए वन विभाग सक्रिय हो गया है। लोगों की शिकायत के बाद बुधवार को वन विभाग ने बिड़ला क्षेत्र से 15 लंगूर पिंजरे में कैद किये। लंगूरों को पकड़कर रेस्क्यू सेंटर रानीबाग भेज दिया गया है।

वन क्षेत्राधिकारी प्रमोद तिवारी ने बताया कि लोगों की लगातार शिकायतों पर वन विभाग अलग अलग स्थानों पर पिंजरा लगाकर लंगूरों को पकड़ रहा है। बताया कि शिकायत के बाद बिड़ला क्षेत्र में पिंजरे लगाए गए थे। बुधवार को सुबह सवेरे बिड़ला स्कूल तीन नंबर फील्ड के समीप 15 कटखने लंगूरों को पिंजरे में कैद कर लिया। बताया कि बीते दिनों इन लगुरों ने बिरला स्टाफ के कई कर्मचारियों व बच्चों को काटने का प्रयास किया था। बताया कि लंगूरों को पकड़ कर रेस्क्यू सेंटर रानीबाग भेज दिया है। लंगुरो को पकड़ने में वन विभाग के कर्मचारी संतोष जोशी, हेमा बिष्ट, नंदन दानू, निमेष दानू व रानी बाग रेस्क्यू सेंटर के आसिफ खान मौजूद रहे

Advertisement
यह भी पढ़ें 👉  बिना डिग्री इलाज करने वाले झोलाछापों पर सख्त कार्रवाई की मांग, सर्वजन दिव्यांग कल्याण समिति के अध्यक्ष शंकर लाल ने सीएमओ कैंप कार्यालय हल्द्वानी में दिया ज्ञापन
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad