मंत्री कैड़ा ने किया सुरमानें बैंड से मल्ला गहना मोटर मार्ग पर डामरीकरण कार्य का शिलान्यास

नैनीताल । रामगढ़ ब्लॉक के सुरुमाने बैंड से मल्ला गहना मोटर मार्ग लम्बे समय से ख़राब था, जिस कारण ग्रामीणों को अवागमन मै काफ़ी परेशानियों का समना करना पड़ रहा था, स्थानीय ग्रामीणों ने कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा से मोटर मार्ग पर डामरीकरण,सुधारीकरण करने की मांग की मंत्री कैड़ा ने जनता की समस्याओं को देखते हुऐ pwd विभाग के अधिकारियो से डीपीआर तैयार कर शासन को भेजनें को कहा था,मंत्री ने शासन से मोटर मार्ग पर डामरीकरण व सुधारीकरण के लिए धनराशि स्वीकृति करा कर मोटर मार्ग पर होने वाले डामरीकरण व सुधारीकरण कार्य का शिलान्यास कर निर्माण कार्य का शुभारम्भ किया! मंत्री राम सिंह कैड़ा ने कहा भीमताल विधानसभा क्षेत्र के ओखलकांडा, धारी,, रामगढ़ व भीमताल ब्लॉक के क्षतिग्रस्त मोटर मार्गो पर लगातार डामरीकरण करने का कार्य किया जा रहा है! ! इसके साथ ही मंत्री कैड़ा ने क्षेत्र की जनता की समस्याओं को सुना! जनता ने विजली, पानी,स्वास्थ्य, सड़क आदि समस्याओं को मंत्री कैड़ा के सम्मुख रखा, मंत्री कैड़ा ने अधिकारियो को फोन कर ग्रामीणों की समस्याओ का समाधान करने के निर्देश दिए! ग्रामीणों ने मंत्री कैड़ा का डोल नगाड़ो व फूल मालाओ से स्वागत कर आभार व्यक्त किया!