नैनीताल के पंगोट में पक्षियों का दीदार करने पहुंचे अभिनेता मनोज बाजपेयी

नैनीताल। प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेता मनोज बाजपेयी को कुमाऊं की वादियां खूब पसंद आती रही हैं। वह फिल्मों की शूटिंग के व्यस्ततम शेड्यूल में मौका मिलते ही शुकुन के पल बताने यहां चले आते हैं। कोविड लोकडाउन के दौर में भी वह मुक्तेश्वर में रहे। रविवार को वह पत्नी के साथ समीपवर्ती किलबरी पंगोट क्षेत्र में पहुंचे। पूर्व डीएफओ गोपाल कार्की के पुत्र अपूर्व कार्की मनोज बाजपेयी की फिल्म बंदा के निर्देशक हैं। उन्हीं के बुलावे पर मनोज उनके किलबरी स्थित मोक्षम हिमालयन कैम्पसाईट में ठहरे। वह हल्द्वानी में भी रहे। रिसोर्ट में अंकित कार्की व याशिका ने उनका स्वागत किया। अभिनेता मनोज ने किलबरी पंगोट क्षेत्र के प्राकृतिक सौंदर्य को करीब से निहारने के साथ विभिन्न प्रजाति की पक्षियों को पहली बार देखा। इस क्षेत्र में ढाई सौ से अधिक पक्षी पाए जाते हैं।

Advertisement
यह भी पढ़ें 👉  शेरवुड के जंगल में कचरे का अंबार, क्लीन नैनीताल ने हटाया 150 किलो से अधिक कचरा।पुराने जूते-चप्पल, स्कूल यूनिफॉर्म, कपड़े और प्लास्टिक कचरे से पटा मिला वन क्षेत्र
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad