यक्षवती नदी और आसपास में चलाया गया सफाई का महाभियान

साफ और स्वच्छ पिथौरागढ़ के लिए सफाई महा अभियान चला रही घनश्याम ओली चाइल्ड वेलफेयर सोसायटी द्वारा गिरीश चंद्र के नेतृत्व में नगरपालिका परिषद पिथौरागढ़ के साथ मिलकर यक्ष्वती नदी ( रई गाड़ ) और आसपास के छेत्र में सफाई अभियान चलाया गया। संस्था के बच्चों और नगरपालिका के कर्मचारियों द्वारा 3 से 4 घंटे इस अभियान को चलाया गया और कई मात्रा में गीला और सूखा कचरा एकत्रित किया गया। जहां बच्चों ने इसमें बाद चढ़ कर हिस्सा लिया वहीं आसपास के लोगों को इसमें जागरूक कर कचड़ा न फैलने की शपथ दिलाई गई। शहर के मुख्य आकर्षण में से एक रई गाड़ अपने आप में एक इतिहास को समाए हुए है। सरकार यहां पर रई झील के लिए भी लगातार कोशिश और प्रस्ताव रख चुकी है, पर अंत में यह बस कचरे का ढेर बनी हुई है। संस्था पिछले 7 सालों से इस छेत्र में सफाई अभियान कर लोगों को जागरूक करती रही है। नगरपालिका ईओ जयसवाल जी ने कहा की संस्था का यह प्रयास सराहनीय है और नगरपालिका भी इसमें पूरा जोर शोर से लगी है, उनका मुख्य उद्देश्य छेत्र और शहर की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखना है। संस्था द्वारा बताया गया की पूरे पिथौरागढ़ में सफाई को लेकर जागरूकता का महाभियान चलाया जा रहा है और मुख्य रूप से रई और रई गाड़ को संस्था के स्वयंसेवक साफ करने में लगे हैं, जो प्रयास आगे भी चलता रहेगा। कार्यकर्म में पूर्व वार्ड मेंबर दिनेश कापड़ी , नगरपालिका के शिवेंद्र जी ,महेंद्र बिष्ट जी ,और एन बी पांडे जी और पर्यावरण मित्र भी इस सफाई अभियान मैं मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Ad
Advertisement
Advertisement