महर्षि दयानन्द की 200 वी जयंती पर “आर्य महिला संगोष्ठी” संपन्न नारी जाति पर महर्षि दयानन्द के असंख्य उपकार- विमलेश बंसल दर्शनाचार्य


नैनीताल l गुरुवार को केन्द्रीय आर्य युवक परिषद के तत्वावधान में महर्षि दयानन्द सरस्वती जी की 200 वी जयंती के उपलक्ष्य में “आर्य महिला संगोष्ठी ” का आयोजन ऑनलाइन किया गया I यह करोना काल से 531 वाँ वेबिनार था I

वैदिक विदुषी विमलेश बंसल दर्शनाचार्य ने कहा कि नारी जाति पर महर्षि दयानन्द के अनेकों उपकार है जिन्हे गिन पाना अत्यन्त कठिन है I उन्होंने समलैंगिकता के मुद्दे पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सभी अपने परिवारों व बच्चों कुछ सचेत करें I
अनिता रेलन ने कहा कि वेद शास्त्र पढ़ने का अधिकार स्वामी दयानन्द ने ही दिया I अध्यक्ष रजनी चुग ने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे है और सम्मान जनक स्थिति में हैं इसका श्रेय स्वामी दयानन्द को ही जाता है I कल्पना रस्तोगी ने कहा कि नरी आज पढ़ लिखकर आगे बढ़ रही है जो गौरव की बात है I श्रुति सेतिया ने कहा कि महिलाओं को अपने उच्च आचरण द्वारा अपने सम्मान को गरिमामय रखना चाहिए l
राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल आर्य के सान्निध्य में प्रतिभा खुराना, जनक अरोड़ा, कमला हंस, उर्मिला आर्य,उषा सूद, सुनीता अरोड़ा आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए I आर्य युवा नेत्री दीप्ति सपरा ने कुशल संचालन किया I राष्ट्रीय मंत्री प्रवीण आर्य ने धन्यवाद ज्ञापन किया I

यह भी पढ़ें 👉  जिला बदर की कार्रवाई: दो आरोपियों को छह माह के लिए जिले से निष्कासित करने के आदेश

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad