डीएसबी परिसर मैं चलाई जा रहे स्ववित्त पोषित पाठ्यक्रमो में शिक्षकों की नियुक्ति करने की मांग को लेकर छात्र नेता अभिषेक बिष्ट ने कुलपति को दिया पत्र

नैनीताल l डीएसबी परिसर के छात्र नेता अभिषेक बिष्ट ने कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति दीवान सिंह रावत को एक पत्र देकर कहा है कि विगत कई वर्षों से डीएसबी परिसर में स्ववित्त पोषित पाठ्यक्रम चलाए जा रहे हैं लेकिन वर्तमान समय तक पाठ्यक्रम के संचालन एवं विद्यार्थियों हेतु शिक्षकों की उचित व्यवस्था नहीं होने से विद्यार्थियों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है । छात्र नेता श्री बिष्ट ने विद्यार्थियों के भविष्य को देखते हुए शिक्षकों की उचित व्यवस्थाएँ करने की मांग की है l











