देहरादून से वापस लौटी विधायक सरिता आर्या ने कहा जनवरी के पहले सप्ताह से शुरू होगा बलियानाला ट्रीटमेंट का कार्य

नैनीताल। शनिवार को देहरादून से वापस लौटने के बाद विधायक सरिता आर्या का भाजपा कार्यकर्ताओं ने नैनीताल क्लब में स्वागत किया। इस मौके पर विधायक सरिता आर्य ने कहा कि शीघ्र ही बलियानाला क्षेत्र में ट्रीटमेंट का कार्य शुरू होगा।
इसके अलावा ठंडी सड़क के भूस्खलन क्षेत्र का भी काम जल्दी शुरू कर दिया जाएगा। विधायक आर्य ने कहा कि उनका पहला काम बलियानाला क्षेत्र का ट्रीटमेंट कराने का है। कहा कि पूर्व की सरकारों ने भी बलियानाला के ट्रीटमेंट के लिए लाखों, करोड़ों रुपए खर्च किए, मगर बलिया नाला का ट्रीटमेंट सही तरीके से नहीं हो पाया। उन्होंने कहा कि विधायक बनने के बाद उनके ऊपर बलियानाला क्षेत्र की एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी थी, जिसके लिए उन्होंने कई बार प्रदेश के मुख्यमंत्री से वार्ता कर लगातार शासन में दबाव बनाया। नतीजतन अब धामी सरकार ने बलियानाला के ट्रीटमेंट के लिए 208 करोड़ रुपए स्वीकृत कर दिए हैं, इसके अलावा ठंडी सड़क में हुए भूस्खलन के लिए ₹12 करोड़ स्वीकृत कर दिए हैं l उन्होंने बताया कि अगले वर्ष के प्रथम सप्ताह से बलियानाला में काम शुरू होने की संभावना है l

यह भी पढ़ें 👉  बजरंग दल उत्तराखंड की प्रांत स्तरीय दायित्व-बोध एवं संगठनात्मक बैठक संपन्न

कहा कि इसके अलावा नगर में शीघ्र ही पार्किंग के लिए दो टनल भी प्रस्तावित हैं। जिसके लिए भी मुख्यमंत्री ने हामी भरी है l इससे पहले विधायक आर्य के देहरादून से नगर में पहुंचने पर भाजपा नगर मंडल द्वारा उनका स्वागत किया गया। स्वागत करने वालों में मंडल अध्यक्ष आनंद बिष्ट, भाजयुमो के नगर अध्यक्ष आशु उपाध्याय, संतोष कुमार, अरविंद पडियार मनोज जोशी मीना बिष्ट भानु पंत भूपेंद्र बिष्ट, सभासद गजाला कमाल, सभासद कैलाश रौतेला, विकी राठौर विमला अधिकारी, विश्वकेतु वैद्य, दीपिका बिनवाल, आयुष भंडारी पूर्व सभासद दीपनारायण प्रगति जैन रचित तिवारी विकास जोशी आसिफ आदि शामिल रहे।

Advertisement
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नवोदित सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय को सुदृढ़ संस्थागत आधार देने में प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट का कार्यकाल रहा उल्लेखनीय
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad