कुमाऊं विश्वविद्यालय शिक्षक संघ कूटा ने नगर पालिका परिषद के नामित सदस्यों को बधाई दी
नैनीताल । कुमाऊं विश्वविद्यालय शिक्षक संघ कूटा ने नगर पालिका परिषद के सदस्य के रूप में नामित होने पर आनंद बिष्ट , मनोज पवार दीपिका बिनवाल ,मीनू बदलाकोटी ,विवेक वर्मा ,विमल बिष्ट को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है । कूटा ने उमीद की है कि इन सदस्यों के नामित होने से नैनीताल की नगरपालिका मजबूत होगी तथा शहर की समस्याओं में न्यूनता आएगी । कूटा की तरफ से अध्यक्ष प्रॉफ ललित तिवारी ,प्रॉफ नीलू ,डॉ दीपक कुमार , डॉ संतोष कुमार ,डॉ शिवांगी सहित एलुमनी सेल के अध्यक्ष डॉ बी एस कालाकोटी , डॉ ज्योति कांडपाल , डॉ रितेश सह,डॉ मीना पांडे ,डॉ भुवन आर्य ,डॉ नंदन मेहरा ने बधाई दी है ।










