संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रांतीय आवाहन पर नियमितीकरण नियमावली कट ऑफ डेट 2024 को लेकर जारी किया जा रहा अनूठा पौधारोपण आंदोलन 301 वे दिन भी जारी रहा।

नैनीताल l संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रांतीय आवाहन पर नियमितीकरण नियमावली कट ऑफ डेट 2024 को लेकर जारी किया जा रहा अनूठा पौधारोपण आंदोलन 301 वे दिन भी जारी रहा। महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुरुरानी के नेतृत्व में पर्यटकों को पौधारोपण कार्यक्रम से जोड़ने के तहत स्लोगन।। देवभूमि में पर्यटक बनाकर आइए।।। पौधारोपण कर पर्यावरण मित्र बनकर जाइए।।। के तहत आज देहरादून से आए पर्यटकों राजन ,विनय, नमिता, भारती ने पौधारोपण आंदोलन से जुड़ते हुए पर्यटक आवास गृह परिसर पिथौरागढ़ में पौधारोपण किया। पर्यटकों ने कहा कि वह उत्तराखंड में कई पर्यटक स्थलों पर गए लेकिन जैसी हरियाली यहां देखी ऐसी कहीं नहीं मिली। वास्तव में पर्यावरण संरक्षण के लिए यहां पर बहुत काम हुआ है। और जो उन्होंने नई मुहिम पर्यटकों को पौधारोपण से जोड़ने की चलाई है। जिसमें पर्यटकों के माध्यम से पौधारोपण कर रहे हैं। सराहनीय है।उन्होंने कहा कि वे इस आवास गृह से एक अच्छा संदेश लेकर जा रहे हैं।

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad