उत्तराखंड क्रांति दल अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष राज्य निर्माण सेनानी दिनेश गुरुरानी द्वारा राज्य में चलाया जा रहा अनूठा पौधारोपण अभियान 810वे दिन भी जारी रहा।

Nainital । उत्तराखंड क्रांति दल अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष राज्य निर्माण सेनानी दिनेश गुरुरानी द्वारा राज्य में चलाया जा रहा अनूठा पौधारोपण अभियान आज 810वे दिन भी जारी रहा।
पौधारोपण अभियान के 810वे दिन डीडीहाट नारायण नगर स्थित नारायण स्वामी आश्रम परिसर में मंदिर के प्रमुख व्यवस्थापक दीप चंद्र पांडे के नेतृत्व में पौधारोपण किया गया।
दीपचंद पांडे ने कहा कि दिनेश गुरु रानी द्वारा चलाए जा रहे पौधारोपण अभियान से जुड़कर नारायण आश्रम में वाटिका बनाई जा रही है। दिनेश गुरुरानी ने कहा कि उनका पौधारोपण अभियान जारी रहेगा।