प्रभु राम जी की बारात को भव्य बनाने को लेकर शहर की प्रमुख संस्थाओं के साथ बैठक

हल्द्वानी प्राचीन श्री शिव सेवा समिति द्वारा आयोजित प्रभु राम जी की भव्य बारात को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं । बारात को भव्य एवं दिव्य स्वरूप देने के उद्देश्य से शहर की प्रमुख सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं के पदाधिकारियों के साथ नगर निगम सभागार में बैठक आयोजित की गई । बैठक में विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने बारात को और अधिक भव्य बनाने को लेकर अपने-अपने सुझाव दिए ।
बैठक में महापौर गजराज बिष्ट, नगर आयुक्त परितोष वर्मा, भगवान सहाय अग्रवाल, समिति अध्यक्ष धर्मेंद्र गुप्ता, कार्यक्रम संयोजक हरिमोहन अरोड़ा, हैप्पी अटवाल, विवेक शर्मा, संरक्षक प्रदीप बिष्ट, चौधरी समर पाल, शिव कपूर, अमित असवानी, सन्नी कपूर, पदमपाल, हेमंत साहू, सुनील गुप्ता, सुशील गुप्ता, दिनेश अग्रवाल, पूरन, सागर, योगिता बनोला, मनीष पाल स्पर्श लम्बा सहित तमाम लोग मौजूद रहे ।
कार्यक्रम संयोजक हरिमोहन अरोड़ा एवं रूपेंद्र नागर ने बताया कि प्रभु राम जी की बारात 11 अक्टूबर को दोपहर दो बजे लटूरिया आश्रम, बरेली रोड से रामलीला मैदान के लिए प्रस्थान करेगी। इससे पूर्व 10 अक्टूबर को अयोध्या से आई भगवान के चरणों की मेहंदी महिलाओं को सजाई जाएगी। मेहंदी की रात टी-सीरीज के कलाकार हरजीत दीवाना अपनी प्रस्तुति देंगे।
मीडिया प्रभारी हेमंत साहू एवं कार्यक्रम सहसंयोजक शिव कपूर ने बताया कि प्रभु राम जी की बारात में उत्तराखंड की संस्कृति के साथ-साथ देश के विभिन्न राज्यों की संस्कृति को प्रदर्शित करने का प्रयास किया जाएगा । बारात में विभिन्न राज्यों की सांस्कृतिक झांकियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी ।
उन्होंने बताया कि प्रभु राम जी की बारात में हजारों की तादाद में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। समिति एवं विभिन्न संस्थाओं द्वारा बारात को भव्य एवं ऐतिहासिक बनाने के लिए व्यापक तैयारियां की जा रही हैं ।

यह भी पढ़ें 👉  भूमियाधार नैनीताल।दिनांक - ०२-१०-२०२६राजकीय इंटर कालेज भूमियाधार नैनीताल में धूमधाम से मनाई गई महात्मा गांधी जी व लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती।

Advertisement
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad