59वीं इंटर स्कूल बास्केटबॉल टूर्नामेंट में रोमांचक मुकाबले

नैनीताल। डीएसए मैदान में आयोजित 59वीं इंटर स्कूल बास्केटबॉल टूर्नामेंट-2026 के तीसरे दिन विभिन्न विद्यालयों की टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले खेले गए। खिलाड़ियों ने शानदार तालमेल, अनुशासन और खेल भावना का प्रदर्शन करते हुए दर्शकों का उत्साह बढ़ाया।

दिन के पहले मुकाबले में H.G.S. भीमताल और सैनिक स्कूल घोड़ाखाल ‘B’ के बीच मुकाबला हुआ। सैनिक स्कूल घोड़ाखाल ‘B’ ने शुरुआत से ही शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 42-10 के अंतर से जीत दर्ज की।

दूसरे मुकाबले में बिरला विद्या मंदिर ‘A’ और लॉन्ग व्यू पब्लिक स्कूल की टीमें आमने-सामने रहीं। बिरला विद्या मंदिर ‘A’ ने बेहतरीन आक्रमण और मजबूत डिफेंस का प्रदर्शन करते हुए 42-13 से मुकाबला अपने नाम किया।

यह भी पढ़ें 👉  अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर कुष्ठ आश्रम में सेवा, सुशासन एवं समर्पण भाव से स्वास्थ्य सेवाएं

तीसरे मुकाबले में B.S.S.V. और बिरला विद्या मंदिर ‘B’ के बीच मुकाबला खेला गया। पूरे मैच में दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। अंत में B.S.S.V. ने 35-12 के स्कोर से जीत हासिल की।

दिन के चौथे और अंतिम मुकाबले में सैनिक स्कूल घोड़ाखाल और एम.एल. साह बाल विद्या मंदिर ‘B’ की टीमें भिड़ीं। मुकाबले में सैनिक स्कूल घोड़ाखाल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 14-4 के स्कोर से जीत दर्ज की।

प्रतियोगिता के मुकाबलों में रेफरी के रूप में फरीद अहमद, समीर खान, शेराब और विनोद कनारी ने अपनी भूमिका निभाई। वहीं टेक्निकल टेबल पर दीपक, अजाज अहमद, फरदीन खान और ज्ञान ने व्यवस्थाएं संभालीं।

यह भी पढ़ें 👉  कूटा ने मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री को ज्ञापन भेजा

इस अवसर पर St. Xavier School के शिक्षक खिमराज देउपा, Birla Vidya Mandir के शिक्षक लीला सिंह बिष्ट एवं पृथ्वीराज सिंह केरौला तथा All Saints College के Sports Department HOD गोपाल बिष्ट सहित DSA & NTG के महासचिव मनोज जोशी और बास्केटबॉल सचिव हरीश जोशी मौजूद रहे।

टूर्नामेंट में खिलाड़ियों का उत्साह और खेल भावना देखते ही बन रही है। प्रतियोगिता के आगामी मुकाबलों में भी विभिन्न विद्यालयों की टीमें बेहतर प्रदर्शन के लिए मैदान में उतरेंगी।

Advertisement
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad