डीएसबी परिसर की महिला वॉलीबॉल टीम का चयन


नैनीताल। कुमाऊँ विश्वविद्यालय अंतरमहाविद्यालय महिला वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन 5 अक्टूबर 2026 को इंदिरा प्रियदर्शिनी राजकीय कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, हल्द्वानी द्वारा किया जा रहा है। प्रतियोगिता हेतु डीएसबी परिसर, नैनीताल की महिला वॉलीबॉल टीम का चयन किया गया है। चयनित टीम प्रतियोगिता में डीएसबी परिसर का प्रतिनिधित्व करेगी।
चयनित खिलाड़ियों में मोनिका चौहान, दीक्षा बिष्ट, जागृति पार्थ्याल, मानसी पांडेय, कविता धामी, सिमरन, अदिति भंडारी, मोनिका तथा रोशनी काठायत, दीक्षा जोशी शामिल हैं।
इस अवसर पर परिसर निदेशक प्रो. संजय पंत, प्रो. रजनीश पाण्डेय, प्रो. ललित तिवारी, डॉ. संतोष कुमार, डॉ. गगनदीप, डॉ. अशोक कुमार, श्री अपूर्व बिष्ट एवं श्रीमती अनिता रावत सहित अन्य शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया।
डीएसबी परिसर की ओर से चयनित महिला वॉलीबॉल टीम को आगामी प्रतियोगिता के लिए हार्दिक शुभकामनाएं।

Advertisement
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ब्रेस्ट कैंसर को लेकर नैनीताल में पिंक रैली होगी 3 अक्टूबर को आशा फाउंडेशन स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता को लेकर वर्ष 2019 से करते आ रहा है आयोजन
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad