धर्मवीर भारती के ‘नदी प्यासी थी’ का सफल मंचन, दूसरा शो भी रहा हाउसफुल

देहरादून। कला मंच की ओर से धर्मवीर भारती के प्रसिद्ध एकांकी ‘नदी प्यासी थी’ का मंचन 02 अक्टूबर को शाम 6:30 बजे थिएटर स्पेस, 18 ओल्ड सर्वे रोड में किया गया। प्रस्तुति के सभी टिकट पहले ही बिक चुके थे और दूसरा शो भी हाउसफुल रहा।

नाटक ने बाढ़ और नदी की पृष्ठभूमि में मनुष्य के जीवन, मृत्यु, प्रेम और जीवन के अर्थ की तलाश को सामने रखा। कहानी के केंद्र में राजेश था, जो जीवन की निराशा से जूझते हुए मृत्यु की ओर बढ़ता है, लेकिन नदी के किनारे का अनुभव उसकी जीवन-दृष्टि को बदल देता है।

यह भी पढ़ें 👉  NEET-UG काउंसलिंग में आरक्षित सीटों के आवंटन में गंभीर अनियमितताओं की उच्चस्तरीय जांच हो - यशपाल आर्य

प्रस्तुति का निर्देशन Aarti Shahi ने किया। राजेश की भूमिका Ketan Prakash, पद्मा की Deepa Deopa, कृष्ण की Saurabh Semwal, शीला की Vinita Ritunjya और शंकर की भूमिका Dr. Naveen Kandwal ने निभाई।प्रकाश निर्देशन: Abhishek Dobhal and T.K Agrawal संगीत: Kamal Pathak and Amit Semwal समग्र प्रबंधन: Kamal Pathak लगभग 50 वर्षों से रंगमंच से जुड़ी संस्था कला मंच की इस प्रस्तुति को दर्शकों ने देखा।
कलामंच के संरक्षक नवीन गुप्ता, वरिष्ठ रंगकर्मी श्रीश डोभाल, गजेंद्र वर्मा एवं कई नाट्य ग्रुपों के सदस्य एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे.