अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वरिष्ठतम विभूतियों को सम्मानित किया गया।

देहरादून। आज दिनांक 1 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर के अवसर पर। अल्ट्रस हेल्थ केयर के तत्वावधान में उत्तराखंड केंद्रीय पेंशन वेलफेयर एसोसिएशन के सहयोग से संगठन के 80 वर्ष से अधिक आयु के सदस्यों को सम्मानित किया गया इस अवसर पर अल्ट्रस हेल्थ केयर के असिस्टेंट मैनेजर श्रीमती शीतल शारदा कौल द्वारा अल्ट्रस हॉस्पिटल में सीजीएचएस लाभार्थियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं के बारे में विस्तृत पूर्वक जानकारी दी गई इस अवसर पर संगठन के सदस्यों के लिए एक कार्यशाला का आयोजन भी किया गया था, जिसमें डॉ भटनागर फिजिशियन, डॉ शुभम न्यूरोलॉजिस्ट एवं डॉ आदित्य ऑर्थोपेडिक्स ने स्वास्थ्य संबंधी जानकारी को विस्तृत रूप से सदस्यों के सामने रखा।
अंत में संगठन के संयोजक तिलक राज शर्मा, अध्यक्ष बलवीर नेगी व महासचिव रविंदर सेमवाल द्वारा अपने संबोधन में वरिष्ठ नागरिक दिवस पर अपने विचार व्यक्त करते हुए अस्पताल के समस्त प्रबंधन को धन्यवाद दिया
अध्यक्ष बलवीर सिंह नेगी ने वृद्धावस्था को अनुभव और ज्ञान की अमूल्य धरोहर बताते हुए नियमित स्वास्थ्य जांच, संतुलित जीवनशैली, उचित खान-पान, शारीरिक सक्रियता और समय पर चिकित्सकीय परामर्श को आवश्यक बताया। उन्होंने कहा कि स्वस्थ और सम्मानजनक वृद्धावस्था प्रत्येक वरिष्ठ नागरिक का अधिकार है।
कार्यक्रम के अंत में महासचिव रविन्द्र दत्त सेमवाल ने Altrus Health Care Hospital के प्रबंधन, विशेष रूप से दुर्गेश कुमार और उनकी टीम, का आभार व्यक्त किया। उन्होंने वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान और स्वास्थ्य जागरूकता के लिए अस्पताल के सहयोग को सराहनीय बताते हुए ऐसे कार्यक्रमों के निरंतर आयोजन की आवश्यकता जताई। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। उपस्थित वरिष्ठ सदस्यों ने इसे स्वास्थ्य, सम्मान और आत्मीयता से जुड़ा सार्थक आयोजन बताया।
सभा में अध्यक्ष -बलवीर नेगी, संयोजक- तिलक राज शर्मा, महासचिव- रवींद्र सेमवाल, सह सचिव -पीके सिंह, कोषाध्यक्ष -अनिल कुमार उनियाल, प्रचार सचिव- राजेंद्र प्रसाद शास्त्री, संगठन सचिव -विमल कांत व सह कोषाध्यक्ष- अरविंद बनखंडी उपस्थित थे।









