संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रांतीय आवाहन पर नियमितीकरण नियमावली कट ऑफ डेट 2024 को शीघ्र जारी करने को लेकर चलाया जा रहा अनूठा पौधारोपण आंदोलन 257 वे दिन भी जारी रहा।

पिथौरागढ़ l संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रांतीय आवाहन पर नियमितीकरण नियमावली कट ऑफ डेट 2024 को शीघ्र जारी करने को लेकर चलाया जा रहा अनूठा पौधारोपण आंदोलन आज 257 वे दिन भी जारी रहा। महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुरु रानी के नेतृत्व में पर्यटक आवास गृह पिथौरागढ़ में स्लोगन देवभूमि में पर्यटक/ यात्री बनकर आईए यहां पौधारोपण / स्वच्छता कार्यक्रम से जुड़ते हुए पर्यावरण मित्र बनकर जाइए के तहत कोलकाता से आए पर्यटक डॉक्टर सोमिरन विश्वास ,अंजलि विश्वास, अनुराग विश्वास ने पौधा रोपण से पर्यटकों को जोड़ने के कार्यक्रम में जुड़ते हुए पर्यटक आवास गृह परिसर में पौधा रोपण किया । अंजलि विश्वास ने कहा यहां आते ही उनका दिल खुश हो गया जो हरियाली जो वाटिका देखी वह बार-बार यहां आने को प्रेरित करती है।।वास्तव में पर्यावरण संरक्षण का जो कार्य।यहां हो रहा है अन्यत्र भी होना चाहिए। उन्होंने आवास गृह की व्यवस्थाओं की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि देवभूमि मैं आकर प्रकृति संरक्षण के इस महान कार्य में जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने अपने जीवन में ऐसा आंदोलन नहीं देखा जिसमें कर्मचारी राज्यहित में विभाग का कार्य करते हैं ।वह खाली समय में प्रकृति की सेवा करते हुए पौधारोपण करते हैं। व इस महान कार्य से पर्यटकों को भी जोड़ रहे हैं। उन्होंने सरकार से मांग की इस सकारात्मक आंदोलन को देखते हुए सरकार ने वार्ता के माध्यम से उनकी समस्याओं का समाधान करना चाहिए ।आज के पौधारोपण कार्यक्र मे वेद प्रकाश विजय बोरा हर सिंह शेर सिंह सौरव खोलिया महेश कुमार गोपाल बिष्ट उपस्थित रहे।

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad