नुक्कड़ नाटक के माध्यम से उत्तराखंड ग्रामीण बैंक द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की दी गई जानकारी

नैनीताल। उत्तराखंड ग्रामीण बैंक द्वारा मल्लीताल स्थित ओपन थिएटर में सोमवार को वित्तीय जागरूकता कार्यक्रम से संबंधित नुक्कड नाटक का मंचन किया गया। नाटक के माध्यम से कलाकारों ने ग्रामीण बैंक की योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया।

प्रायोजक भारतीय स्टेट बैंक और नाबार्ड के वित्तीय सहयोग से आयोजित नुक्कड़ नाटक में उत्तराखंड ग्रामीण बैंक द्वारा चलाई जा रही प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, अटल पेंशन योजना से अवगत कराया गया।
उत्तराखंड ग्रामीण बैंक के योजना विभाग के प्रमुख सुधीर कुमार तिवारी ने बताया कि ग्रामीण बैंक की राज्य में वर्ष 1987 में 43 शाखाएं थीं और अब पूरे उत्तराखंड में इसकी 286 शाखाएं हो चुकी हैं। इस दौरान जागरूकता केंद्र प्रभारी बीडी नैनवाल, अग्रणी बैंक प्रबंधक बीएस चौहान, नीतिश, सुनील सिंह, रितुराज, राकेश वर्मा जसपाल राणा आदि मौजूद रहे।
देहरादून से आये नुक्कड़ नाटक कलाकार विशाल सावन एवं उनकी टीम ने कार्यक्रम प्रस्तुत किया।