जीजीआईसी में फेरवल पार्टी में छात्राओं को दी कानून की जानकारी

नैनीताल। नैनीताल के जीजीआईसी में 12 वीं कक्षा की छात्राओं की फेरवल पार्टी में छात्राओं को कानूनी जानकारी दी। इस दौरान छात्राओं ने महिला संबन्धी अपराधों व कानून पर पुलिस से सवाल जवाबा किए। मंगलवार को जीजीआईसी में 12 वीं की छात्राओं की फेरवल पार्टी का आयोजन किया गया। इस दौरान आमंत्रित की गई पुलिस ने छात्राओं को कानूनी जानकारी दी। एसओ रमेश बोरा ने छात्राओं को साइबर ठगी व उससे बचने की उपाय बताए। वहीं नशा, यातायात व महिला संबन्धी अपराध पर भी छात्राओं के साथ चर्चा की। इस दौरान छात्राओं ने भी पुलिस से कई सवाल पूछे। इस दौरान छात्राओं ने समाज के हित में कार्य करने की शपथ ली।

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad