छात्र संघ के चुनाव में शुभम बिष्ट अध्यक्ष तथा राहुल नेगी सचिव बने

नैनीताल l डीएसबी परिसर छात्र संघ चुनाव 2022-23 चुनाव परिणाम घोषित हुए । प्रातः 10 बजे से मतदान शुरू हुआ जो दोपहर 2 बजे तक हुआ। 15 बूथों पर मतदान हुआ जिसमे कुल मतदान हुआ , अवैध मत तथा नोटा का भी उपयोग हुआ। विद्यार्थियों ने अपना मत का प्रयोग इस प्रकार किया-कुल 5300 मे से 2804 छात्र छात्राओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया l
अध्यक्ष पद के लिए विजई प्रत्याशी शुभम बिष्ट को 1198 तथा शुभम कुमार को 804 वह अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के मोहित पंत को 758 मतों में ही संतोष करना पड़ा l
छात्रा उपाध्यक्ष के लिए –
कु0 कंचन भट्ट पहले ही निर्विरोध हो गई थी
छात्र उपाध्यक्ष के लिए
निशान्त कुमार बाल्मिीकी भी निर्विरोध हो गए थे
सचिव पद के लिए प्रिंस हुआ राहुल के बीच मुकाबला हुआ जिसमें राहुल नेगी ने बाजी मारी राहुल को 1496 तथा प्रिंस को 1256 मत मिले lसांस्कृतिक सचिव पद के लिए कु0 सिमरन पाण्डे निर्विरोध चुनी गई
संयुक्त सचिव के लिए गौरव जोशी को 1451 व देवराज सिंह को 691 मत मिले जबकि तीसरे नंबर पर रहे कुणाल कुमार को 470 वोट मिले l
कोषाध्यक्ष पद के लिए निर्विरोध सन्तोष कुमार आर्या
विश्वविद्यालय प्रतिनिधि के लिए
दीपक दास 1349
कु0 स्वाती जोशी 1203
संकाय प्रतिनिधि के लिए
कला –
कार्तिक सिंह रावत
विज्ञान –
सुमित मौर्या
चुनाव प्रक्रिया में डी एस बी परिसर तथा भीमताल परिसर के प्राध्यापकों ने महत्वपूर्ण सहयोग किया। जिला प्रशासन की ओर से उप जिलाधिकारी राहुल साह, सी ओ सिटी विभा दीक्षित तथा मल्लीताल एवम तल्लीताल के थानाध्यक्ष सहित पुलिस कर्मी रहे। पुलिस प्रशासन सुबह से ही मुस्तैद रहा । चुनाव प्रक्रिया में प्रो.अतुल जोशी , प्रो.जीतराम ,प्रो.संतोष कुमार,प्रो. ए बी मेलकानी, प्रो. इंदु रावत , प्रो.अनिता पांडे प्रो. एम सी जोशी, प्रो. चित्रा पांडे, प्रो.चंदोला , प्रो.प्रदीप गोस्वामी ,प्रो.अर्चना श्रीवास्तव ,प्रो. एल के सिंह, डॉ.प्रियंका रुवाली, डॉ. असीश तिवारी, डॉ. अशीष मेहता, डॉ.अनिल बिष्ट, डॉ.मनोज आर्या , डॉ.महेंद्र राणा , डॉ.राजेश्वर, डॉ.कुमुद उपाध्याय, डॉ. असीस मेहता, डॉ.प्रकाश चन्याल, डॉ.सुनील चनियाल, डॉ. आरती पंत ने सहयोग किया।
डी एस बी प्रशासन की तरफ से प्रो. एल एम जोशी निदेशक, डी एस बी परिसर नैनीताल
प्रो. एल एस लौधियाल, डी एस डब्लू डी एस बी परिसर नैनीताल, प्रो.नीता बोरा,कुलानुशासक डी एस बी परिसर नैनीताल,मुख्य चुनाव अधिकारी प्रो.एचसीएस बिष्ट, प्रो. आर सी जोशी, प्रो.ललित तिवारी, प्रो.रमेश चंद्र, डॉ.नीलू लौधियाल, डॉ.सुषमा टम्टा, डॉ. आशीष तिवारी, डॉ.अनिल बिष्ट, डॉ.गीता तिवारी, डॉ.विजय कुमार, डॉ.रीना सिंह, डॉ.नंदन बिष्ट, डॉ.शिवांगी चनियाल , डॉ.बिजेंद्र लाल, डॉ.नंदन सिंह , डॉ.हिमानी जलाल इत्यादि तथा परिसर के कर्मचारियों ने सहयोग किया।











