अठारहवीं राष्ट्रीय जंबूरी राजस्थान में सम्मानित हुए नैनीताल के शिक्षक डॉo हिमांशु, पारंपरिक अंदाज़ में नैनीताल के यूनिट लीडर्स ने भी दिखाया जलवा

नैनीताल l भारत स्काउट एवं गाइड राष्ट्रीय मुख्यालय द्वारा प्रदेश संस्था राजस्थान के सहयोग से 18 वीं राष्ट्रीय जम्बूरी का ऐतिहासिक आयोजन कर विभिन्न नए कीर्तिमान कायम किए गए।
कार्यक्रम का उद्घाटन महामहिम राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू द्वारा किया गया। उद्घाटन अवसर पर उत्तराखण्ड के शिक्षा मंत्री एवं स्काउट संस्था के प्रादेशिक अध्यक्ष धन सिंह जी ने स्वयं उपस्थित होकर सभी को प्रेरित किया।
जंबूरी में विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों के साथ रियल हीरो के रूप में रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर रक्तदान हेतु इन्नोवेटिव स्काउट एवं गाइड ओपन ग्रुप के ग्रुप लीडर एवं नैनीताल के शिक्षक डॉo हिमांशु पांडे सहित विभिन्न रक्तदाताओं को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।
डे विजिटर के रूप में जंबूरी में प्रतिभाग कर राजस्थान से लौटने पर इन्नोवेटिव स्काउट गाइड ओपन ग्रुप के प्रतिभागियों द्वारा नैनीताल में आयोजित एक अनौपचारिक कार्यक्रम में ग्रुप लीडर डॉo पांडे का स्वागत किया गया।
जंबूरी से लौटने पर डॉo पांडे ने बताया कि इस बार डे विजिटर की विशेष व्यवस्था होने से बहुत लोग एक दो दिन के लिए भी प्रतिभाग कर सके। आयोजन से बहुत कुछ सीखने को मिला एवं साँस्कृतिक प्रस्तुतियों तथा फूड प्लाजा में उत्तराखण्ड की पारंपरिक झलक विशेष आकर्षण का केंद्र रही।
उत्तराखण्ड से स्काउट दल प्रभारी लीडर ट्रेनर बीरेन्द्र सिंह बिष्ट एवं गाइड दल प्रभारी लीडर ट्रेनर अंजली चंदोला के मार्गदर्शन में उत्तराखंड के दल ने विभिन्न प्रतियोगिताऔ में बढ़ चढ़ कर प्रतिभाग किया। जबकि नैनीताल के यूनिट लीडर के रूप में राम सिंह जीना के नेतृत्व में महेंद्र सैनी, पुष्पा दरमवाल, सुशीला जोशी, राज्य स्टाफ के रूप में नैनीताल की दीपा पांडे एवं कमलेश कुमार सती, तथा राष्ट्रीय स्टाफ के रूप मे नैनिताल के गौरी शंकर जोशी एवं गौरी शंकर कांड पाल का योगदान सराहनीय रहा, साथ ही डे विजिटर के रूप में डॉo हिमांशु पांडे, लीला जोशी, अनुराधा पांडे एवं कब संस्कार पांडे आदि ने प्रतिभाग किया।











