नैनीताल में साह चौधरी समाज ने किया मेधावी छात्रों, युवाओं और वरिष्ठजनों का सम्मान, छात्रों की मेहनत, युवाओं का जोश, बुजुर्गों का आशीर्वाद” रही इस वर्ष की थीम

नैनीताल, संवाददाता l गोवर्धन हॉल में रविवार को साह चौधरी समाज का वार्षिक ‘शैक्षिक युवा उत्कृष्टता एवं वरिष्ठ नागरिक सम्मान कार्यक्रम’ हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस वर्ष कार्यक्रम की थीम “छात्रों की मेहनत, युवाओं का जोश, बुजुर्गों का आशीर्वाद” रखी गई। , कार्यक्रम का संचालन शैलेंद्र चौधरी ने किया l कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ,इसके बाद दीपा चौधरी ने सरस्वती वंदना, नंदा साह ने स्वागत गीत और परी साह ने भजन प्रस्तुत किया। वृंदावन डांस और म्यूजिक संस्थान के बच्चों ने अपने म्यूजिक टीचर के निर्देशन में गीतों की प्रस्तुति देकर समां बांधा।समाज की स्थापना में उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया जाने वाला प्रथम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बिश्नी देवी सम्मान इस वर्ष श्री नवीन लाल साह और श्री सुरेश लाल साह को प्रदान किया गया। साहित्य के क्षेत्र में योगदान के लिए विशना साह एवं अमिता साह को सम्मानित किया गया।
वरिष्ठ नागरिक सम्मान के तहत बिहारी लाल साह को हॉकी, शिरीष साह जगाती को क्रिकेट, कैप्टन ललित मोहन साह को शिक्षा और खेल, दुर्गा दास साह को समाजसेवा और चिकित्सा, भानु साह को होटल व्यवसाय और प्रेमा साह को तैराकी के क्षेत्र में सम्मान मिला। 90 वर्ष से अधिक आयु एवं समाजसेवा के लिए मोहिनी साह को भी सम्मानित किया गया। विषम परिस्थितियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर बोर्ड परीक्षाओं में अच्छे अंक लाने पर ज्योति साह और श्रीवारी साह को उनके माता-पिता के साथ सम्मानित किया गया। युवा उत्कृष्टता सम्मान के तहत अजय साह को क्रिकेट, शिशिर साह को फुटबॉल, गौतम साह को तैराकी और अक्षय साह को क्रिकेट में विशेष स्पर्धा के लिए सम्मान मिला। 12 वीं में अश्लेषा साह, शाम्भवी साह , श्रेयश साह, गायत्री चौधरी , वैभव चौधरी, आस्था साह, मान्यता साह और उत्कर्ष साह को सम्मानित किया। 10 के मेधावी छात्रों में अरुणाभ गंगोला, अविरल साह , प्रियंजलि साह , एकता चौधरी और अनुभा साह को सम्मानित किया जाना है। इस दौरान संरक्षक आलोक साह, अध्यक्ष मनोज लाल साह ‘मन दा’, उपाध्यक्ष हितेश साह, महिला उपाध्यक् भारती साह, सचिव शैलेन्द्र चौधरी, संगठन सचिव मयंक साह, उपसचिव हर्षित साह, महिला उपसचिव ममता साह, कोषाध्यक्ष अखिल साह, मोहित लाल साह, को किशन लाल साह आदि मौजूद रहे l