नगर में पानी की भारी किल्लत, होटल संचालकों ने पानी की किल्लत को देखते हुए होटलों में कमरे नहीं लगाए

नैनीताल l नगर में पानी की भारी किल्लत हो रही है जिससे स्थानीय लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है नगर के कई होटलों में पानी नहीं होने से संचालकों द्वारा कमरे नहीं लगाए गए जल संस्थान के अधिकारियों ने बताया कि गुरुवार की रात भर मजदूरों ने क्षतिगस्त पेयजल लाइन को ठीक किया तथा अभी भी लाइनों को जोड़ने का काम किया जा रहा है उन्होंने बताया शुक्रवार की रात को भी पेयजल लाइन को ठीक किया जाएगा l उन्होंने बताया कि शनिवार को पानी सप्लाई कर दिया जाएगा l नगर के फ्लैट्स मैं बॉक्सिंग रिंग बनाने के लिए ठेकेदार द्वारा जेसीबी मशीन से खुदाई की जा रही थी तभी जेसीबी मशीन से पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त हो गई जिससे नगर की माल रोड समेत ऊंचाई वाले क्षेत्रों में पानी की त्राहि-त्राहि मची हुई है l जिसके बाद जल संस्थान विभाग द्वारा मजदूर लगा कर दिन रात काम किया जा रहा है गुरुवार की रात भर जल संस्थान के अधिकारी मौके पर डटे रहे तथा मजदूरों ने रात भर काम किया वहीं शुक्रवार को भी दिनभर मजदूरों ने क्षतिग्रस्त पेयजल लाइनों को ठीक किया अभी भी क्षतिग्रस्त लाइनों को ठीक करने का काम चल रहा है इधर पानी की सप्लाई नगर में नहीं होने से नगर के ऊंचाई वाले क्षेत्रों सहित होटलों में भी पानी की भारी किल्लत हो गई है जिसके चलते कई होटल संचालकों ने होटलों में कमरे नहीं लगाए l












