प्रदेश के राज्यपाल राजभवन पहुंचे, मुख्यमंत्री दोपहर में पहुंचेंगे नैनीताल

नैनीताल l प्रदेश के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह प्रातः 8:30 बजे कैलाखान हैलीपैड नैनीताल से कार द्वारा राजभवन पहुंच गए हैं यहां पहुंचने पर पुलिस की एक टुकड़ी ने उन्हें सलामी दी राजभवन नैनीताल में आयोजित ज्यूरिस कप का उद्घाटन 11:00 बजे से करेंगे। राज्यपाल के राजभवन पहुंचने पर जिला प्रशासन के अधिकारियों ने उनका स्वागत किया इस मौके पर प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे l वहीं प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी अपराह्न 01ः15 बजे स्टेडियम हैलीपैड काशीपुर से प्रस्थान कर अपराह्न 01ः30 बजे केलाखान नैनीताल पहुॅचेंगे। इसके उपरान्त अपराह्न 01ः35 बजे कार द्वारा प्रस्थान कर अपराह्न 01ः45 बजे राज्य अतिथि गृह नैनीताल पहुॅचेंगे।












