आनलाईन बुकिंग के नाम पर पर्यटकों के साथ फ्रॉड
नैनीताल। मुंबई से नैनीताल घूमने आए पर्यटकों के साथ ऑनलाईन बुकिंग के नाम पर ठगी हो गई। पर्यटकों ने कोतवाली में शिकायत पत्र देते कारवाई की मांग की है।
जानकारी के अनुसार मुंबई के पर्यटक मेनशुबा और कृष्णा घूमने के लिए नैनीताल पहुंचे थे। बताया कि उनहोंने मुंबई से ही यूथ हॉस्टल में आनलाईन बुकिंग कर दी थी। वह मल्लीताल स्थित यूथ हॉस्टल में पहुंचे तो वहां बताया गया कि उनकी बुकिंग नहीं हुई है। जब उन्होंने अपने फोन पर बुकिंग की पूरी जानकारी सांझा की तो यूथ हॉस्टल संचालक ने बताया कि जिस नंबर पर उन्होंने ऑनलाईन भुगतान किया है वह यूथ हास्टल का नहीं है । साथ ही बताया कि उनके साथ फ्रॉड हुआ है और पहले भी एसा हो चुका है। जिसके बाद दोनों पर्यटकों ने कोतवाली पहुंचकर शिकायती पत्र देते हुए कारवाई की मांग की है। कोतवाल धर्मवीर सोलंकी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।












