स्वर्गीय प्रशांत दीक्षित की स्मृति में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आज

नैनीताल। नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट इंडिया नैनीताल के पूर्व जिला अध्यक्ष स्वर्गीय प्रशांत दीक्षित की द्वितीय पुण्यतिथि पर पदमपुरी में आज शनिवार को निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जाएगा। एन्युजेआई के नगर अध्यक्ष अफ़ज़ल हुसैन फौजी द्वारा बताया गया कि एन्युजेआई के जिलाध्यक्ष प्रशांत दीक्षित की पुण्यतिथि पर बीते वर्ष की भांति इस वर्ष भी निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है जो कि धारी स्थित सोमवारी महाराज राजकीय इंटर कॉलेज पदमपुरी में 29 अप्रैल को लगाया जाएगा। शिविर में स्वास्थ्य विभाग की तरफ से फिजियशन, स्त्री रोग विशेषज्ञ, बाल रोग विशेषज्ञ, ह्रदय रोग विशेषज्ञ, आंख कान गला रोग विशेषज्ञ, रक्तचाप , मधुमेह आदि जांच की सुविधा व निःशुल्क दवाइयां उपलब्ध कराई जाएगी। नगर अध्यक्ष अफजल हुसैन फौजी ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुँचकर लाभ उठाने की अपील की है।
गौरतलब है कि जिलाध्यक्ष प्रशांत दीक्षित का कोविड के दौरान निधन हो गया था। जिनकी द्वितीय पुण्यतिथि पर निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है।