पार्टी के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष देवेंद्र लाल ने जीत का श्रेय दिल्ली की जनता व कार्यकर्ताओं को दिया

नैनीताल। दिल्ली एमसीडी चुनाव में आम आदमी पार्टी को मिली जीत के बाद आप कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर हैं।
जिसके बाद आम आदमी पार्टी के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष देवेन्द्र लाल ने पार्टी की इस बेहतरीन जीत का श्रेय दिल्ली की जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं को दिया ।
इस दौरान उन्होंने दिल्ली की तर्ज पर ही उत्तराखण्ड में पार्टी को पुनः प्रतिष्ठित होने का यकीन दिलाया और कहा कि पार्टी बीते विधानसभा चुनावों में बगावती तेवरों वाले भीतरघाती व्यक्तियों को बाहर का दरवाजा दिखा कर एक बार फिर 2027 में सत्ता में काबिज होगी ।
वही आप के पूर्व संगठन मंत्री प्रदीप साह ने भाजपा के 15 वर्ष के कुशासन से मुक्ति दिलाकर पार्टी को सत्ता सौंपने पर दिल्ली के प्रबुद्ध मतदाताओं का आभार व्यक्त किया । इसके साथ ही उन्होंने इस जीत को कार्यकर्ताओं और दिल्ली के मुख्यमंत्री दिल्ली अरविन्द केजरीवाल व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया की जीत बतलाया ।
इस दौरान साह ने कहा कि काम बोलता है यह आज प्रमाणित है गया । इसके विपरीत भाजपा ने तिहाड़ जेल की फोटो दिखाकर और ई०डी०,सी०बी०आई० , इनकम टैक्स और लेफ्टिनेंट गवर्नर से नान इस्ट्राइकिंग छोर से बैटिंग करवाई । यहां तक कि मतगणना भी गुजरात चुनाव भी एक दिन पूर्व करवा दी ताकि
8 तारीख की दिल्ली की जीत कहीं गुजरात की जीत को फीकी न कर दे ।